फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: 28 जून से 3 जुलाई तक नाहन में होगी इंडियन स्पोर्ट्स लीग ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप

गुरु हनुमान स्पोर्ट्स समिति राजस्थान के तत्वावधान में इंडियन स्पोर्ट्स लीग ऑल इंडिया नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का पहला सीजन जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया जाएगा। यह प्रतियोगिता चंबा मैदान के इंडोर स्टेडियम 28 जून से 3 जुलाई तक चलेगी। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी समिति के संस्थापक एवं निदेशक सोमबीर ने बुधवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, इंडियन स्पोर्ट्स लीग के पदाधिकारी और प्रदेश एवं जिला प्रशासन के अधिकारी शिरकत करेंगे। सोमबीर ने बताया कि प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और ओपन वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। पत्रकार वार्ता में समिति की चेयरपर्सन अंजु गरेवाल, सदस्य रोनित सोलंकी और मेजर खटक मैजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें