उत्तराखंड से पहली बार छत्रधारी चालदा महाराज हिमाचल के शिलाई पशमी में विराजमान हो गए हैं। सोमवार सुबह महाराज 4 बजे यहां भव्य मंदिर में विराजमान हुए। बता दें कि महाराज की पदयात्रा 8 दिसम्बर को उत्तराखंड से शुरू हुई थी। इस दौरान हिमाचल-उत्तराखंड के हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। पहली बार गिरिपार शिलाई पहुंचे चालदा महासू महाराज का द्राबिल के बाद शिलाई में भव्य स्वागत किया गया। हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब फूल-मालाओं, और पारंपरिक नृत्यों के साथ स्वागत करने पहुंचा। हर एक चेहरे पर अजब सी चमक व हर एक महाराज के दर्शन को लालायित दिखा। महराज का आगमन क्षेत्र में नई ऊर्जा और आध्यात्मिक महत्व के प्रति गहरी भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।