फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: लौह पुरुष डॉ. वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेंगी पद यात्राएं

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय माय भारत के माध्यम से विकसित भारत पदयात्राएं आयोजित कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह जानकारी नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में सांसद सुरेश कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष डा. वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 6 अक्तूबर 2025 को यूनिटी मार्च की शुरूआत होगी। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिए युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कश्यप ने कहा कि अभियान का डिजिटल शुभारंभ माय भारत पोर्टल पर किया गया है। इस चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन आदि कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। यंग लीडर्स प्रोग्राम के 150 विजेताओं को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने जानकारी दी कि जिला स्तरीय पदयात्राएं 31 अक्तूबर से 25 नवंबर 2025 तक आयोजित होंगी। हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलों में 3 दिन तक 8–10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा होगी।पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अलग-अलग प्री ईवेंट गतिविधियां, जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन करवाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, “गर्व से स्वदेशी” संकल्प भी दिलवाए जाएंगे। राष्ट्रीय पदयात्रा 26 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। 152 किलोमीटर की पदयात्रा करमसद (पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकरण और गतिविधियाँ माय भारत पोर्टल पर हो रही हैं। देशभर के युवाओं से आग्रह है कि वे इस ऐतिहासिक पहल में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी करें। सहायक जिला युवा जिला अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, एनएसएस नोड़ल अधिकारी प्रो. पंकज चांडक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें