फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर नाहन के शंभुवाला में पदयात्रा का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नाहन के शंभुवाला में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में भाजपा के कार्यकर्ताओं समेत स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान सरदार पटेल अमर रहें.., और भारत माता की जय.., के जयकारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप मुख्यातिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में सरदार पटेल के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत के इस लौह पुरुष ने अपने दृढ़ संकल्प, साहस और अद्भुत नेतृत्व क्षमता से देश की अखंडता को सुरक्षित किया। इस अवसर पर भाजयुमों के जिला अध्यक्ष अरूण चौहान, बनकला पंचायत के पूर्व प्रधान तपेंद्र शर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें