डीएड कॉलेज नाहन में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। सबसे पहले प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत बैच लगाकर और मुंह मीठा करवाकर किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मंच का संचालन शिवानी गुप्ता ने किया। फेयरवेल में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की मॉडलिंग, गुब्बारा स्पर्धा, अंतराक्षरी और गायन प्रतियोगिता हुई। इसका सभी ने खूब लुत्फ उठाया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर और मिस फेयरवेल का भी चयन किया गया।