बिजली बोर्ड के निजीकरण के विरोध में प्रदेश स्तरीय आह्वान पर वीरवार को नाहन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। एचपीएसईबी इंप्लाइज यूनियन की नाहन इकाई और पेंशनर संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने दोपहर बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की। पेंशनर संघ की नाहन इकाई के महासचिव कमलेश पुंडीर ने बताया कि प्रदर्शन में बोर्ड कर्मचारियों, अभियंताओं, आउटसोर्स कर्मियों, पेंशनरों और विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित विद्युत (संशोधन) विधेयक-2025 के माध्यम से बिजली क्षेत्र के निजीकरण का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है, जिसका कर्मचारी वर्ग विरोध कर रहा है।