अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बीआरसी कार्यालय नाहन में खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नाहन शिक्षा खंड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईईओ पूर्ण चंद ने की, जबकि सीएचटी नरेंद्र मोहिल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने गीत, कविता, गिनती, डांस की प्रस्तुति दी। अधिकारियों ने बच्चों के मां-बाप से उनको पेश आ रही दिक्कतों की भी जानकारी दी। साथ ही विभागीय योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की। अंत में जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।