उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिंबी के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ स्वागत किया गया। उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने वार्षिक प्रतिवदेन पेश किया। तदोपरांत, बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। अंत में उन्होंने स्कूल के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने टिंबी स्कूल में 4.50 लाख से निर्मित मंच का लोकार्पण किया और 10 लाख से टाइलों व ग्राउंड के हुए जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण भी किया।