फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर रानी का बाग में 45 लाख से पुल का काम शुरू

नेशनल हाईवे (एनएच) नाहन-कुमारहट्टी पर नाहन में रानी का बाग के समीप कलवर्ट का काम शुरू हुआ है। यहां अब टेंडर के बाद करीब 45 लाख रुपये से नए पुल का काम शुरू हो गया है। ऐसे में अब यहां वाहन चालकों को हादसों के खतरे से भी निजात मिली है। बता दें कि नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर रानी का बाग में पुरानी पुलिया की हालत खराब हो गई थी। ऐसे में यहां बरसात आदि में समस्या होती थी तो वहीं तीखा मोड़ होने व कम चौड़ाई होने के चलते हादसों का खतरा भी बना रहता था। लेकिन अब करीब 45 लाख रुपये बजट से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नए पुल का चौड़ाई यहां 15 मीटर तक रखी जाएगी। ताकि एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो। वहीं, फिलहाल यहां निर्माण कार्य के दौरान नगर परिषद नाहन की निर्माणाधीन पार्क से वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थाई प्रबंध किया गया है। इसको लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने नगर परिषद से मांग की थी। नगर परिषद ने अपने सदन की बैठक में यह मामले उठाया था। इसके बाद अनुमति प्रदान की गई थी। हालांकि इससे पार्क को नुकसान हुआ है। उधर, नए पुल के निर्माण से वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली है। चालकों कपिल, सुरेंद्र, नवीन कुमार आदि का कहना है कि यहां तीखा तोड़ हाेने से काफी समस्या आती थी। हादसों का खतरा भी बना रहता था। इसके अलावा बरसात में पानी अधिक होने के चलते भी यहां समस्या झेलनी पड़ रही थी। लेकिन अब समस्या के समाधान की उम्मीद है। उधर, नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष श्यमा पुंडीर ने बताया कि रानी का बाग में पुल के निर्माण के दौरान यातायात को निर्माणाधीन पार्क से होकर निकालने को लेकर अनुमति मांगी गई थी। सदन की बैठक में इसे अनुमति प्रदान कर दी गई। वहीं, अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे राकेश खंडूजा ने कहा कि नेशनल हाईवे (एनएच) नाहन-कुमारहट्टी पर नाहन में रानी का बाग के समीप कलवर्ट का काम करीब 45 लाख के बजट से शुरू हुआ है। यहां चौड़ाई भी 15 मीटर तक रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें