फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: एवीएन स्कूल नाहन में बाल प्रतिभाओं ने मंच से दिखाई अपनी प्रतिभा

एवीएन स्कूल नाहन ने खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत प्रकृति भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। बाल प्रतिभाओं को सामने लाने के मकसद से यह कार्यक्रम हुआ। इसका छात्र-छात्राओं ने इस मौके को भुनाकर खूब तालियां बटोरीं। विद्यालय के संस्थापक व प्रधानाचार्य केके चंदोला ने बताया कि अध्यापक और बच्चों को अलग-अलग समूह बांटकर यह कार्यक्रम हुए। इसमें सामूहिक, एकल और क्लासिक नृत्य का आयोजन हुआ। इसमें 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा चौगान मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। इसमें 80 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं, एक समूह को प्रकृति भ्रमण के लिए विलारांड सैरगाह में भी ले जाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें