जिला मुख्यालय नाहन के ऐतिहासिक दिल्ली गेट के समीप शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले स्थानीय युवाओं ने एक छबील का आयोजन किया। इस मजेदार नाम के बैनर ने वहां से गुजरने वाले हर राहगीर और बाजार आने-जाने वाले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बढ़ती हुई भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच इस छबील का आयोजन लोगों के लिए एक बड़ी राहत बनकर आया। कार्यक्रम के दौरान नाहन के स्थानीय युवाओं ने पूरी लगन के साथ सड़क से गुजरने वाले हर छोटे-बड़े व्यक्ति को रोककर बड़े ही प्यार से ठंडा-ठंडा नींबू पानी पिलाया। चिलचिलाती धूप में इस तरह ठंडे और मीठे पानी की व्यवस्था देखकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्हें गर्मी से बड़ी राहत मिली।