फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बॉबी अहमद बोले- पंजाब के प्रभावितों को अब राशन की मदद की जरूरत नहीं

पंजाब के आपदा प्रभावित लोगों को अब राशन की मदद की जरूरत नहीं है। देश भर से वहां बहुयात मात्रा में राशन पहुंच चुका है। ऐसे में मदद ही करनी है तो अपने समुदाय के जिम्मेदार लोगों तक पैसे की मदद पहुंचाएं ताकि वो मदद प्रभावितों तक पहुंच सकें। नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान ये बात अंजुमन इस्लामिया नाहन के प्रधान बॉबी अहमद ने कही। बॉबी अहमद ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया के 39 सदस्यों का दल नाहन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब गया था। उनकी अगुवाई में सदस्यों ने खुद 200 किलोमीटर क्षेत्र के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को राशन समेत जरूरत का सामान अपने हाथों से उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि पंजाब आने और जाने के दौरान देखा कि कई-कई सौ किलोमीटर तक उन ट्रकों की लाइन लगी हुई है, जो पंजाब के प्रभावितों के लिए राशन और दूसरी जरूरत की चीजें पहुंचा रहे हैं। ऐसे में अब पंजाब के लोगों को राशन की मदद की जरूरत नहीं है। बॉबी अहमद ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले समय में वहां पर कालाबाजारी हो सकती है। इसकी भनक उनको पंजाब के दौरे पर लग चुकी है। ऐसे में कोई भी वहां पर कुछ देना ही चाहता है तो अपने समुदाय के जिम्मेदार लोगों तक पैसे की मदद पहुंचाएं ताकि सही मायने में लोगों तक उनकी मदद पहुंच सके। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग से अंजुमन इस्लामिया ने पंजाब के प्रभावितों को दो हजार किलो आटा, 1800 किलो चावल समेत आलू, प्याज, गद्दे, नए-पुराने वस्त्र समेत दूसरी चीजें प्रदान की। प्रेसवार्ता के दौरान अंजुमन इस्लामिया के पूर्व प्रधाान मुबारिक अली, कच्चा टैंक मस्जिद के मोहतमिम मुमताज खान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें