फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: डाइट नाहन में 50 दिव्यांग बच्चों को वितरित किए सहायक उपकरण

डाइट नाहन में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न खंडों से आए करीब 50 विशेष बच्चों को सहायक उपकरण और टीएलएम किट भेंट की गई। जिला परियोजना अधिकारी सीमा धीमान ने बताया कि इन विशेष बच्चों की मेजरमेंट अक्तूबर में की गई थी। इनको आज एलिम्को के माध्यम से सहायक उपकरण व टीएलएम किट वितरित की गई। इस दौरान कार्यशाला की समन्वयक डॉ शैली गोपाल भी मौजूद रही। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों को शिक्षा, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को समाज एवं शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे शिविर उनके आत्मविश्वास एवं जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें