फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: त्रिलोकपुर विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में वीरवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति सचेत करना और सुरक्षित यातायात नियम अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस विभाग से सेवानिवृत उप-निरीक्षक प्रदीप ठाकुर ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, तेजगति से बचाव, नशे की हालत में वाहन न चलाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर वे स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रख सकते हैं। विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों को अनुशासन और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े पोस्टर व संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। अंत में विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें