चार लेबर कोड के विरोध में सीटू समर्थित संगठनों से जुड़े कर्मचारी और मजदूर 12 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। सीटू के जिला महासचिव आशीष कुमार ने बताया कि नाहन और शिलाई में इस दिन विरोध प्रदर्शन किये जाएंगे। इन प्रदर्शनों में 108, 102 कर्मचारी, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं समेत कामगार भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल हो रही है। सिरमौर में इस हड़ताल को लेकर जिला सचिवालय की भी बैठक आयोजित की गई। इसमें इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई।