फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन के चौगान मैदान में नववर्ष पर सजा भोले नाथ का धूना

नववर्ष के अवसर पर नाहन के चौगान मैदान में देर रात को शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति ने 14वीं विशाल चौंकी लगाई। इसमें सैंकड़ों लोगों ने शिरकत की। चौंकी में भगवान भोले नाथ का धूना सजाया गया। भजन संध्या का आगाज रथ कलकत्तयों चलेया मात मेरी काली दा.., ओह मुंडे विच पायी बाबा तेरे नाम दी.., वे मनमोनेआ बालक नाथा कदों बुलावेंगा.., भजनों से हुआ। इसके बाद गायकों ने मैं लजपालाँ दे लड़ लगियाँ मेरे तों ग़म परे..., लाई लाई लाई लाई लाई लाई बाबे ने फुल्लां दी वरखा लाई.., नि गल सुन माता रतनो, सारे पिंड विच रोला काहदा पाया.., की प्रस्तुति दी। स्टार गायिका वंदना धीमान ने भोलेदानी रुसल बानी.., मां के चरणों में, तेरे द्वारे आए दातिए, मेले जाणा कालका रे, मिंजो भी लेई जाणा, मेला मैया दा, गेयर गड्डी ने लादे.., भजन सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। शिव शक्ति सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा समिति की ओर से आदित्य, संजीव संधू, रचना गुप्ता, किरण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें