सीपीआईएम की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। यह जानकारी नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान सीपीआईएम के राज्य सचिव संजय चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश भर में बेरोजगारी चरम पर है। किसान आत्म हत्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने जो ट्रेड डील अमरीका के साथ की है वह विनाश लेकर आएगी। किसान कहीं के नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पहले ही चार लेबर कोड बिल लाकर मजदूर वर्ग के अधिकारों को छिन चुकी है। इन सब नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम ने दिल्ली में बड़ी रैली रखी है, जिसमें देश भर से लोग आएंगे। इस मौके पर राकेश सिंघा भी मौजूद रहे।