नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोंलकी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रेणुका के विधायक विनय कुमार की ताजपोशी पर कांग्रेस के राष्टीय और राज्य के शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है। रविवार को नाहन में अजय सोलंकी ने कहा कि सिरमौर जिला को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष पद मिलना बड़े सम्मान की बात है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के बाद यह दूसरा मौका है जब जिला सिरमौर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी गई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह समेत अन्य नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विनय कुमार युवा सोच के नेता हैं। जिला समेत प्रदेश में संगठन की मजबूती में अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस नेता रुपेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।