स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठी में बुधवार को नियमित टीकाकरण सेशन आयोजित किया गया। इस दौरान सीएचओ सोनिया ने शून्य से दो वर्ष के बच्चों को पेंटा, डीबीटी, रोटा समेत अन्य बीमारियों से बचाव के टीके लगाए। इसके अलावा बच्चों की माताओं को खानपान और उचित देखभाल बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता किरण ठाकुर भी मौजूद रहीं। खंड चिकित्सा अधिकारी धगेड़ा ने बताया कि खंड के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों बुधवार को बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।