नाहन शहर के बड़ा चौक बाजार में लोग अपने दोपहिया वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे मुख्य बाजार में खरीदारी करने आ रहे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इन पार्क वाहनों के कारण दोनों ओर मार्ग बहुत संकरा हो गया। बेतरतीब पार्क वाहनों के कारण लोगों को चलने के लिए जगह तक नहीं बचती। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से अवैध रूप से पार्क दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि नाहन बाजार में दिन के समय दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां पर वाहन पार्क भी किए जा रहे हैं।