फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कफोटा में महिलाओं समेत लोगों के साथ किया संवाद

अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 06:08 PM IST

राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी नंदिता गुप्ता ने बुधवार को शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कफोटा में महिलाओं समेत लोगों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में मतदाता सूची का विशेष सारांश पुनरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के शिलाई में मतदाता लिंग अनुपात में महिलाएं कम है। महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वह शिलाई के दौरे पर है। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 111 पोलिंग बूथ है। हर बूथ में एक बूथ स्तर अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से जो अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं है को बूथ स्तर अधिकारी, निर्वाचन तहसील कार्यालय, उपमंडलाधिकारी कार्यालय में संपर्क करके अपना पंजीकरण करने का आह्वाहन किया। उन्होंने बूथ स्तर अधिकारी और मतदाता के बीच समन्वय की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बाहर रह रहे मतदाताओं का ऑनलाइन पंजीकरण करने और पुरुष व महिलाओं की गणना के डाटा को एकत्रित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची से छूटे लोगों का उनके घर जाकर फॉर्म 6 भरवाने के निर्देश दिए। इसके बाद राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बालीकोटी के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्डयारी में भी स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद कर मतदाता सूची में नाम न दर्ज हो पाने के कारणों को जाना। उनके द्वारा मौके पर उपस्थित बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से फॉर्म भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया भी पूर्ण करवाई गई। इस अवसर पर 24 महिलाओं का मतदाता सूची में नाम पंजीकरण प्रक्रिया को भी पूर्ण किया गया। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बांदली और कांडो-भटनोल पंचायत के लोगों से संवाद कर निर्वाचन प्रक्रिया बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही लोगां को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, कार्यकारी उप मंडल अधिकारी शिलाई डॉ. अभिषेक ठाकुर, उपमंडल अधिकारी कफोटा निशा आजाद, नायब तहसीलदार निर्वाचन हरनाम सिंह, शिलाई पंचायत की प्रधान शीला नेगी, बालीकोटी पंचायत की प्रधान रेखा चौहान, बांदली पंचायत की प्रधान सुनीता ठाकुर, काडो-भटनोल पंचायत की प्रधान सरीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें