फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमाैर: कार्मेल स्कूल नाहन में 250 बच्चों के दांतों की हुई जांच

Krishan Singh Updated Wed, 04 Jun 2025 04:55 PM IST

कार्मेल कान्वेंट स्कूल नाहन में बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठवीं, नौवीं व दसवीं कक्षा के बच्चों के दांतों की जांच की और उनको किशोरावस्था में होने वाले बदलावों की भी जानकारी दी। शिविर में स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की टीम ने बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल के नेतृत्व में यहां पर सेवाएं दीं। टीम में डॉ. छवि बंसल, डॉ. निखिल गर्ग, डॉ. अंजू, डॉ. विशाल गौड, फार्मेसी अधिकारी प्रदीप कुमार समेत रचना, किरण व निर्मला शामिल रहे। डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बच्चों को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर को आयोजित करने में प्रधानाचार्य सिस्टर उदय, शारीरिक शिक्षक गुलशन अहमद व शारीरिक शिक्षिका चंदा ठाकुर का अहम योगदान रहा। शिविर के दौरान ढाई सौ बच्चों के दंातों की जांच की गई। इस दौरान बच्चों में पाई गई छोटी मोटी दिक्कतों का भी समाधान किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें