उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के अंधेरी में सदियों से मनाया जाने वाला पारंपरिक बिशू मेले का शुभारंभ वीरवार को उपमंडल अधिकारी सुनील कायथ ने कमान से तीर चलाकर किया जबकि मेले का समापन शुक्रवार को जिलाधीश सिरमौर द्वारा किया जाएगा। स्कूल प्रांगण में आयोजित मेले का मुख्य आकर्षण ठोडा जिसे एक विशेष पौशाक व विशेष किस्म के बूट पहन कर खेला जाता है जिसे देखने के लिए दुर- दूर से लोग आते हैं इस दौरान मेलार्थी जहां पर झूले का आनंद लेते हैं वहीं पर बाहर से आए दुकानदारों से खूब खरीदारी भी करते हैं।