फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: संदीप कश्यप बोले- नाहन में 5 से 7 सितंबर तक होगी राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप

सिरमौर जिला टेबल टेनिस संघ (एसडीटीटीए) की ओर से चौथी हिमाचल प्रदेश राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन नाहन में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितंबर तक इंडोर स्टेडियम, चंबा ग्राउंड नाहन में होगा। प्रदेशभर से टेबल टेनिस खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी जिला सिरमौर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संदीप कश्यप ने शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-11, कैडेट अंडर-13, जूनियर अंडर-17, यूथ अंडर-19 तथा सीनियर पुरुष और महिला वर्ग में मुकाबले करवाए जाएंगे। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलने के साथ-साथ रैंकिंग में सुधार करने का भी मौका मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें