फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: आस्था के पथ पर चली पंचायत प्रधान, 150 किलोमीटर पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलीं कोमल

अक्सर पंचायत प्रतिनिधियों की पहचान विकास कार्यों और प्रशासनिक जिम्मेदारियों से होती है, लेकिन सिरमौर जिले के नाहन उपमंडल की ग्राम पंचायत कौलांवालाभूड़ की प्रधान कोमल राय ने अपनी अटूट आस्था और संकल्प से एक अलग पहचान बनाई है। पंचायत प्रधान बनने के बाद भी उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष पैदल कांवड़ यात्रा पर निकलकर महिला शक्ति और श्रद्धा का प्रेरणादायी उदाहरण पेश किया है। कोमल राय ने अपने घर के समीप स्थित मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद वह वाहन से हरिद्वार पहुंचीं, जहां से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 150 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की। वह अपने जत्थे के साथ प्रतिदिन लगभग 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गांव लौटेंगी और करीब 7 दिनों तक पैदल सफर तय करने के बाद स्थानीय शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। कोमल राय ने बताया कि कांवड़ यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति, अनुशासन और भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। कठिन रास्तों और लंबी पैदल यात्रा के बावजूद उनका संकल्प पहले की तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान शिवभक्ति का जो अनुभव मिलता है, वह जीवनभर प्रेरणा देता है। उल्लेखनीय है कि कोमल राय ने बीते वर्ष भी पैदल कांवड़ यात्रा की थी। उस समय वह पंचायत प्रधान नहीं थीं, जबकि इस वर्ष जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था को उसी समर्पण के साथ निभाया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि संभवतः वह क्षेत्र की पहली महिला पंचायत प्रधान हैं, जिन्होंने लगातार पैदल कांवड़ यात्रा कर एक नई मिसाल कायम की है। उनकी यह यात्रा न केवल शिवभक्ति की अभिव्यक्ति है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि महिलाएं इच्छा शक्ति, आस्था और दृढ़ संकल्प के बल पर हर कठिन राह को सहज बना सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें