फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: ददाहू क्षेत्र में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शिवालयों में रही भंडारों की धूम

महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रेणुकाजी बांध परियोजना के सौजन्य से कार्यालय परिसर में प्रातः हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें परियोजना के अतिरिक्त महाप्रबंधक अरुण कपूर ,वरिष्ठ प्रबंधक कपिल दत्त शर्मा, सुनील गुप्ता, राकेश सैनी विरेंद्र जस्सल व कपिल ठाकुर सहित परियोजना से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान करके कार्यालय परिसर में ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं पुलिस विभाग की ओर से रेणुका थाना परिसर में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां एसएचओ प्रियंका चौहान व एमएससी वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मचारियों ने पूर्णाहुति प्रदान की। इस मौके पर जिले के अन्य पुलिस थानों से जुड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। उधर, धारटीधार क्षेत्र में स्थित पावन तपोस्थली दिग्योन शिव मंदिर में भी शिवरात्रि पर्व के अवसर पर भंडारे की धूम रही जहां पूरे उत्तरी भारत से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। वहीं ददाहू के बावड़ी शिव मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर खादरी व बडोलिया बाबा मंदिर सहित रेणुकाजी तीर्थ में स्थित संत महात्माओं के आश्रमों में भी भंडारे लगाए गए जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें