भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन(एनएसयूआई) सिरमौर द्वारा वस्त्र दान अभियान चलाया जा रहा है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है ताकि इस सर्दी को ठंड से प्रभावित न हो। मनदीप ठाकुर ने बताया कि एनएसयूआई का उद्देश्य केवल छात्र राजनीति करना नहीं है बल्कि समाज सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ने लोगों से अपील की है कि वह अपने पुराने कपड़े एनएसयूआई से जुड़े लोगों को दान करें ताकि वह उनको जरूरतमंद तक पहुंचा सकें।