फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur: ददाहू में बीडीओ कार्यालय खुलने की अधिसूचना हुई जारी

जिले के केंद्र बिंदु ददाहू में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कार्यालय खुलने की अधिसूचना से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शनिवार को प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक मे ददाहू में बीडीओ का नया कार्यालय खोलने पर सरकार ने सहमति व्यक्त करते हुए इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। हलांकि कांग्रेस सरकार की घोषणा के करीब डेढ़ साल बाद ददाहू में बीडीओ कार्यालय खोला गया है। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तीन ब्लाकों से जुड़ी 23 पंचायतों को ददाहू के बीडीओ कार्यालय में मर्ज करके नया खंड विकास कार्यालय बनाया गया है। क्षेत्रवासियों ने बीडीओ कार्यालय की अधिसूचना जारी करवाने के लिए स्थानीय विधायक व विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त किया है करते हुए शीघ्र ही क्रियान्वयन की उम्मीद जाहिर की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें