अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लगभग 150 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी विधायक अजय सोलंकी ने दी।