उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को शिलाई प्रवास दौरान चालदा महासू महाराज के आगमन को लेकर शिलाई तथा पश्मी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर जाकर कमेटी पदाधिकारियों से बातचीत की। साथ ह उन्हें सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि 14 दिसंबर को महासू महाराज द्राबिल से शिलाई होते हुए पश्मी पहुंचेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी साथ आएंगे। इसके चलते उद्योगमंत्री ने यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।