भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री हिमाचल की माताओं-बहनों-बेटियों के साथ मजाक की भूमिका में खड़े दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने अक्टूबर-नवंबर 2022 में घोषणा की थी कि सरकार बनते ही दिसंबर महीने में प्रदेशक महिला को 1500 दिए जाएंगे। आज सरकार का चौथा वर्ष प्रारंभ हो गया है, लेकिन महिलाओं को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। अब फिर से मंचों पर हाथ खड़े करवा कर कहा जा रहा है कि जिसको1500 चाहिए वह हाथ उठाए और फॉर्म भरें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल दिवस जैसे गौरवशाली दिन की पूर्व संध्या पर इस प्रकार की घोषणाएं करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।