फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: डॉ. बिंदल बोले- मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बुरा हाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल हो गया है। मरीजों को बेहतर उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन में चार ऑपरेशन थिएटर हैं, लेकिन इनमें से केवल दो ही क्रियाशील हैं। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, प्रदीप विज, देवेंद्र अग्रवाल, विक्रम वर्मा और संजय पुंडीर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें