भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का सम्मेलन सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय नाहन में हुआ। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपायुमो अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता और पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मेलन में जिला के नवगठित 12 मंडलों के अध्यक्षों समेत 300 के करीब कार्यकर्ताओं को उपस्थित वक्ताओं ने संगठन मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर टिप्स दिए। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला और मंडल स्तर के पदाधिकार और कार्यकर्ता मौजूद रहे।