फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में भाजपा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और मंथन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत गुरुवार को सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय नाहन में शिमला संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सांसद सुरेश कश्यप कार्यशाला में विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यशाला में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा और मंथन किया गया। इस मौके पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रशिक्षण अभियान शुरू हो चुका है। इसकी पहली कार्यशाला सुंदरनगर में आयोजित हुई थी और अब शिमला संसदीय क्षेत्र की कार्यशाला नाहन में आयोजित की गई है। चारों संसदीय क्षेत्रों की कार्यशालाओं के बाद मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से पहले 171 प्रशिक्षण वर्ग पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। संगठन विस्तार के तहत भाजपा ने लगभग 17 लाख प्राथमिक सदस्य, 25 हजार सक्रिय सदस्य और 775 बूथ समितियां गठित की हैं। साथ ही 171 मंडलों, 17 संगठनात्मक जिलों और सात मोर्चों की कार्यसमितियां बनाकर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया गया है। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें