फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: चंडीगढ़-देहरादून एनएच पर मारकंडा नदी पर बने रहे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर

Krishan Singh Updated Sat, 29 Nov 2025 03:40 PM IST

चंडीगढ़-कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे 07 पर मारकंडा नदी के पर बने रहे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पुल की लंबाई करीब 180 मीटर होगी। 32 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, मारकंडा नदी पर पूर्व में बने पुल को भारी वाहनों के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। ऐसे में इस पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल के बनने से जहां सड़क की 400 मीटर की दूरी कम होगी, वहीं यह पुल आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा। पुल के दोनों और फुटपाथ और अन्य सुविधाएं भी होंगी। एनएच विभाग के के अधिशासी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें