फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: कैप्टन सलीम अहमद बोले-आपसी सौहार्द बिगाड़ रहे हैं भाजपा नेता

सिरमौर जिला के माजरा थाना के अंतर्गत दो समुदायों में हुए विवाद की घटना में भाजपा पदाधिकारियों पर मामले को लेकर राजनीतिक रोटियां सेकने के आरोप लगे हैं। पांवटा साहिब के बाद अब नाहन में मुस्लिम समुदाय संगठन से जुड़े लोगों ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व अन्य नेताओं पर मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। शनिवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के जिलाध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद ने कहा कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व नेता आपसी सौहार्द बिगाड़ने में लगे हुए हैं। खासकर सिरमौर और नाहन के भाईचारे को तोड़ने की कोशिश की जा रही हैं। माजरा में हुए प्रकरण को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सकता था। सलीम अहमद ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेताओं द्वारा इस मामले को तूल देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें