अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सिरमौर की बैठक जिला कार्यालय नाहन में हुई। बैठक में विगत् आंदोलनों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला संयोजक वंश भंडारी ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए गौरव शर्मा को जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बैठक में राजकीय महाविद्यालय नाहन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, जिले के प्रत्येक कॉलेज में छात्रावास, कॉलेजों में शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टॉफ की पर्याप्त नियुक्ति, स्थाई भवन, परिवहन सुविधा, कॉलेज परिसर में ही बस पास बनाने हेतु काउंटर की स्थापना, जैसे कार्यो के लिए आंदोलन चलाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर सोलन विभाग संयोजक अभी ठाकुर, प्रदेश सह मंत्री मनीष, जिला संगठन मंत्री सचिन आदि मौजूद रहे।