यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाका लगाकर हरियाणा नम्बर की गाड़ी से हूटर उतरवाया और मौके पर 5 हजार रुपये का चालान भी किया। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक हरियाणा नंबर की गाड़ी शिमला रोड की तरफ से हूटर बजाते हुए तेज गति से जा रही है इस दौरान नेशनल हाइवे पर चलने वाले अन्य वाहन धारक भी परेशान हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नाहन शहर में नाके लगाए। काफी देर बाद जैसी ही गाड़ी नम्बर एचआर 26बीआर 4782 मौके पर पहुंची तो यातायात पुलिस प्रभारी विजय कुमार की अगुवाई में टीम ने मौके पर जांच की। इस दौरान गाड़ी में हूटर लगा हुआ पाया गया जिसे टीम ने मौके पर ही उतरवाया और यातायात नियमों की अवहेलना पर 5 हजार का चालान भी किया। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने पुष्टि की है।