फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमकेयर के एक साल से लंबित चार करोड़ नहीं मिले तो करेंगे आंदोलन, श्री साई अस्पताल नाहन ने चेताया

प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत रोगियों के इलाज के बाद अस्पतालों का भुगतान पिछले करीब एक साल से अटका हुआ है। मामले में बार-बार सरकार से पत्राचार किया जा रहा है, बावजूद इसके भुगतान नहीं हो पा रहा है। श्री साई अस्पताल नाहन के निदेशक दिनेश बेदी ने यह जानकारी पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि उनके अस्पतालों का करीब चार करोड़ रुपये का भुगतान सरकार की तरफ से लंबित है। जबकि योजना के तहत जो एमओयू हुआ है, उसमें 15 दिन के बाद भुगतान की बात की गई है। 15 दिन में न हो तो कम से कम एक महीने में नियमित रूप से भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि करीब एक साल से करोड़ों रुपये का भुगतान नहीं होने के चलते अब अस्पताल को अपने नियमित खर्च चलाने भी मुश्किल हो गए हैं। रोगियों के उपचार के दौरान खरीदी जाने वाली सामग्री के साथ अन्य कई प्रकार के खर्च होते हैं, जिनके लिए समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि मामले में उपायुक्त सिरमौर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में मांग उठाई गई है कि 10 जून तक लंबित भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 10 जून तक सरकार की तरफ से भुगतान नहीं होता तो 11 जून से अस्पताल आंदोलन का रास्ता अपनाएगा और उपायुक्त सिरमौर के कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें