फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर किए सम्मानित

जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर पायल होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्यातिथि रहे। संघ के जिला प्रधान ओएल चौहान ने प्रगति रिपोर्ट पेश की और इस दिवस के इतिहास और महत्व की जानकारी दी। इसके बाद वक्ताओं ने मंच से मंहगाई भत्ते, पेंशन फिक्सेशन, चिकित्सा भत्ते भुगतान में विलंब एवं वर्षों से लंबित एरियर पर गंभीर चिंता व्यक्त की और राज्य सरकार से लंबित मामलों के तुरंत निराकरण की मांग की गई। इस मौके पर 80 साल पूर्ण कर चुके पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें