सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150वीं धूमधाम से मनाई जा रही है। इस कड़ी में जिला मुख्यालय नाहन में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी 17 संघटनात्मक जिलों में उनकी जयंती को लेकर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है, इसमें भाजपा के बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इस दौरान नाहन के बस अड्डा स्थित संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा से रन फॉर यूनिटी शुरू हुई, जो शहीद स्मारक तक पहुंच कर संपंन हुई। इस मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी सुखराम चौधरी, भाजपा सांसद सुरेश कश्यप समेत अन्य नेता व भारी संख्या में युवा व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।