फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर मेडिकल काॅलेज नाहन में रोटरी क्लब ने किया फल वितरण

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रोटरी क्लब नाहन ने डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचाराधीन रोगियों के लिए फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, संयुक्त निदेशक कपिल तोमर तथा चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु विशेष रुप से उपस्थिति रहे। सेवा कार्यक्रम में रोटरी क्लब नाहन के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जिनमें अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन, सचिव रोटेरियन भविष्य गौतम, रोटेरियन सुरेश शर्मा, रोटेरियन अशोक सिकंद, रोटेरियन रूपेश गढ़ एवं रोटेरियन रमन चुघ प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर उपायुक्त ने रोगियों के स्वास्थ्य एवं शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अस्पताल में रोगियों को मिल रही सुविधाओं का भी जायजा लिया। वहीं, अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर जरूरतमंद रोगियों के साथ सेवा और संवेदना साझा करना रोटरी क्लब नाहन का निरंतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब समाज के कमजोर वर्गों के लिए स्वास्थ्य एवं मानवीय सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर करता रहेगा और जनकल्याण के लिए सदैव समर्पित रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें