फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्री मानसून की बौछारे होते ही सहमे चांदनी पंचायत में तीन गांवों के वाशिंदे, जानें पूरा मामला

सिरमौर जिले में प्री मानसून की बौछारे पड़ते ही जहां मौसम सुहाना हुआ, वहीं इस बारिश से विकास खंड त्रिलोरधार के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चांदनी के तीन गांवों के लोगों के चेहरे की रंगत उड़ गई है। साल 2023 में हुई भयंकर बारिश ने चांदनी पंचायत के अंबौन, जांदनिया और खादर गांव में भारी तबाही मचाई। यहां खड्डों का पानी लोगों के घरों और जमीन में घुस आया। इससे ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। लोगों को उम्मीद थी कि सरकार अगले मानसून से पहले स्थायी समाधान खोजकर उन्हें बारिश से होने वाले नुकसान से बचाएगी लेकिन यह आस भी अधूरी ही रही। अब देर शाम प्री मानसून की बारिश ने इन गांवों के लोगों के चेहरे की रंगत उड़ा दी है। चांदनी पंचायत के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या के समाधान को लेकर गुरुवार को पंचायत प्रधान संतोष देवी की अगुवाई में नाहन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सुमित खिमटा को ज्ञापन देकर क्षेत्र में खड्डों से होने वाली तबाही को रोकने के लिए स्थाई समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यदि अभी स्थायी समाधान नहीं कर सकते तो कम से कम कच्चा चैनल ही बना दो। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रधान संतोष देवी, अरविंद चौहान, रमेश, कल्याण सिंह, धनवीर सिंह, सुरेंद्र, जगत सिंह, जगदीश, रामचा, मित्रा देवी आदि ने डीसी को दिए ज्ञापन में कहा कि इस पंचायत के अंतर्गत आने वाले अंबौन व जांदनिया गांव की आबादी 315 है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले साल हुई बारिश के कारण यहां भारी तबाही हुई थी। यहां घुनाना खड्ड और अंबौन खड्ड का पानी व मलबा लोगों के घरों और जमीन में घुस आया था। इससे ग्रामीणों की फसलें तबाह हो गईं और घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें