जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे रेणुका महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आज यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी एवं पुलिस जवानों ने यहां छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की पालना करने को लेकर जानकारी दी । रेणुका महाविद्यालय की छात्राओं ने बताया की बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों की पालन करना अति आवश्यक है। रेणुका महाविद्यालय के प्रवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा क्लब के विद्यार्थी यातायात नियमों के प्रति जानकारी लेने के लिए नाहन आए बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना अगर की जाए तो बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं।