फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने नाहन में डीसी को दिया ज्ञापन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 06:26 PM IST

श्री रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन से भूमिहीन और घर से वंचित परिवारों की सूची को जल्द से जल्द पूरा करके जारी करने की मांग की है। समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नाहन में उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिला और उनको रेणुका बांध परियोजना के विस्थापितों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल समिति के उपाध्यक्ष कमल, मुख्य सलाहकार पूर्ण चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष सुखचैन, लेखराम व योगेश ठाकुर ने ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि अभी तक भूमिहीन व घर से वंचित लोगों की सूची पूरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सूची पूरी करके उसे जल्द से जल्द जारी किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने एमपीएएफ कार्ड को भी जल्द बनाने और लोगों को बांटने की माांग की ताकि लोग आने वाले समय में आर एंड आर प्लान का लोग फायदा उठा सके। इसके अलावा पंचायत में मनरेगा के तहत आने वाला बजट डूब क्षेत्र के लिए भी देने की मांग की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें