फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डॉ. दीनदयाल वर्मा के काव्य नाटक 'तपस्या' का विमोचन

नाहन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए साहित्यकार दीनदयाल वर्मा ने कहा कि यह काव्य संग्रह उनका तीसरा काव्य नाटक है। इससे पूर्व उनके दो काव्य नाटक गुरु दक्षिणा और प्रेम पुष्प प्रकाशित हो चुके हैं जो काफी चर्चित रहे हैं। देश के विभिन्न शहरों में इनका मंचन एवं रेडियो प्रसारण हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने भी उनके नाटक गुरु दक्षिणा की प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि यह उनकी 12वीं पुस्तक है जो प्रकाशित हुई है। इससे पूर्व उनके कहानी संग्रह,उपन्यास और कई काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया है। इस मौके पर दीनदयाल वर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार को अधिक से अधिक पुस्तकालय खोलने चाहिए जिसमें हिमाचल के लेखकों की पुस्तके उपलब्ध हो उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि अन्य शहरों के कवियों की पुस्तकें पुस्तकालय में मिलती है जिसके कारण हिमाचल के कवियों को आगे आने का मौका नहीं मिलता है। ऐसे में स्थानीय कवियों को प्रोत्साहित करने के लिए और युवा पीढ़ी को साहित्यिक तरफ आकर्षित करने के लिए सरकारी स्तर पर भी प्रयास किए जाने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ऐसा भी सुनने को मिला है कि सरकार भाषा अकादमी को बंद करने का प्रयास कर रही है जो कि न्याय संगत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें