फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नाहन में हुई जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक, अध्यक्ष सीमा कन्याल ने अधिकारियों से मांगी विकास कार्यों की जानकारी

जिला परिषद सिरमौर की अध्यक्ष सीमा कन्याल ने शुक्रवार को जिला परिषद सभागार नाहन में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विभागों की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सही जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जिला परिषद सदस्यों द्वारा रखी गई मांगों व कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला परिषद अध्यक्षा ने कहा कि जिन मदों पर चर्चा की जा रही है, उन पर विभाग अधिकारियों द्वारा शीघ्र कार्य किया जाना चाहिए ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। सीमा कन्याल ने बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक फरवरी माह में होनी थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता के चलते जून में हुई है। उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारी दिलचस्पी नहीं दिखाते और आधे अधिकारी पहुंचते ही नहीं, ऐसे में लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें