कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें किसान, बागवान व आड़तियों को बेहतर सुविधाओं पर चर्चा की गई। लिाइसेंंस डिफाल्टर आड़तियों को तीन नोटिस जारी होंगे। इसके उपरांत ड्यूज जमा नही करवाने पर दुकाने खाली करवा दी जाएगी। कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने बैठक के बाद विशेष बातचीत में ये बात कही। कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने बताया कि कुछ आड़ती काफी समय तक किराया जमा नही करवाते है। डिफाल्टर आड़तियों को तीन नोटिस जारी होंगे। इसके बाद दुकाने खाली करवा दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 11 माह के लिए मंडी समिति द्वारा लाईसेंस धरोहर राशि 5000 तथा अर्बन क्षेत्रों के लिए 10000 रखी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अग्रिम रेंट राशि 10000 तथा शहरी क्षेत्रों में 25000 राशि रखी गई है। अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में गेंहू खरीद पर चर्चा की गई। सिरमौर के पांवटा साहिब व धौलाकुआं खरीद केंद्रों मे 8 अप्रैल से विधिवत गेंहू फसल की खरीद शुरु होगी। पिछले वर्ष गेंहू फसल की खरीद 2275 रुपये थे। इस वर्ष किसानों को प्रति क्विंटल 150 रुपये अधिक दाम मिलेगा। इस बार किसानों से 2425 रुपये प्रति क्विंटल गेंहू के खरीद दाम रहेंगे। पांवटा साहिब केंद्र में 720 मीट्रीक टन व धौलाकुआं में 282 मीट्रीक टन फसल की खरीद लक्ष्य रखा गया है। किसानों को फसल खरीद के 24 घंटे के भीतर पेमेंट खाते में डाल दी जाएगी। खरीद के दौरान किसानों के लिए ठहरने, पेयजल, शौचालय समेत अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति मंडी समिति सचिव रश्मी भटनागर, सदस्य नरेश कुमार, मितर सिंह, विजय दीप जंग, शशि कपूर, संजीव बंसल, राजेंद्र चौधरी, अक्षित कुमार, हरिकृष्ण वर्मा, विक्रम सिंह, आनंद परमार समेत सरकारी व गैर सरकारी मौजूद रहे। मंडी समिति की सचिव रश्मी भटनागर ने बैठक में आय व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें नवंबर 2024 से फरवरी 2025 तक 6442470.02 रुपये आय तथा 4536499.00 रुपये व्यय हुआ है।