फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज करने के विरोध में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, नाहन में निकाली रोष रैली

कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते सीज करने पर कांग्रेस भड़क गई है। सिरमौर कांग्रेस ने शनिवार को नाहन की सड़कों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सुबह के समय कांग्रेस भवन नाहन में एकत्रित हुए। इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में रोष रैली निकाली। रैली के दौरान नाहन के विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, नाहन मंडल के अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से रोष रैली शुरू की जो शहर के कई मार्गोँ से होकर गुजरी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ज्ञानचंद चौधरी, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, नरेंद्र तोमर, कपिल गर्ग समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें