राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में बुधवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सुबह के सत्र में विज्ञान और गणित ओलंपियाड में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरे सत्र में कला प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान माॅडल और पोस्टर प्रदर्शित कर बच्चों ने विज्ञान का हमारे जीवन में महत्व समझाया। प्रधानाचार्य संजय कुमार, एसएमसी अध्यक्ष सुभाष शर्मा समेत स्कूल स्टाफ और एसएससी सदस्यों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।